पिथौरागढ़। बलुवाकोट में हवा भरते समय टायर ट्यूब फटने से मैकेनिक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक, बीते बृहस्पतिवार बलुवाकोट में 42 वर्षीय प्रदीप सिंह अपनी दुकान में कार के टायर में हवा भर रहे थे। अधिक हवा भरने से टायर का ट्यूब फट गया। इस घटना में उसके सिर और हाथ में गंभीर चोट आ गई। आसपास के लोगों ने उन्हें सीएचसी धारचूला पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां उन्हें भर्ती किया गया। ईएमओ डॉ. राहुल ने उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल उनकी हालत ठीक है।