मुनस्यारी के जोहार क्लब मैदान में फुटबाल खेलते खिलाड़ी। संवाद
मुनस्यारी(पिथौरागढ़)। जोहार क्लब मैदान में खेलोत्सव के तहत फुटबाल के मुकाबले खेले गए। जीआईसी और सर्वोदय स्कूल ने अपने मुकाबले जीतकर अगले चक्र में प्रवेश किया।
जोहार क्लब मैदान में बालिका वर्ग का पहला मुकाबला सर्वोदय पब्लिक स्कूल और विवेकानंद विद्या मंदिर के बीच खेला गया। सर्वोदय ने विवेकानंद विद्या मंदिर को 1-0 से हराया। सौरभ पंचपाल, नितिश पांगती, ईश्वर भाकुनी ने रेफरी की भूमिका निभाई। कैलाश सिंह लस्पाल मैच ऑफिशियल रहे। दूसरा मैच जीआईसी और मुनस्यारी पब्लिक स्कूल के बीच हुआ। जीआईसी मुनस्यारी की टीम 3-0 से विजेता रही। तीसरा मुकाबला मुनस्यारी गर्ल्स और जीआईसी के मध्य खेला गया। 2-0 से मुनस्यारी गर्ल्स विजेता बनी। मैच का आनंद लेने दर्शकों की भीड़ रही।