फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: स्वतंत्रता सेनानी माधो सिंह के नाम से पहचाना जाएगा जीआईसी डीडीहाट

Mon, 18 Aug 2025 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी माधो सिंह जंगपांगी के नाम से पहचान मिलेगी। सरकार ने इसका शासनादेश जारी किया है। स्वतंत्रता सेनानी के नाम से जीआईसी को पहचान मिलने से क्षेत्र के लोगों में खुशी है। डीडीहाट नगर में स्थित जीआईसी को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. माधो सिंह जंगपांगी के नाम पहचान दिलाने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। 79 वें स्वतंत्रता दिवस पर यह संभव हुआ है। माधो सिंह जंगपांगी ने देश की आजादी के लिये अग्रेजों के खिलाफ विद्रोह किया था। अग्रेंजों ने उन्हें कई महीनों तक कठोर कारावास से दंडित किया था। जीआईसी के प्रभारी प्रधानाचार्य प्रेम सिंह पापड़ा ने बताया कि अपर सचिव रंजना राजगुरू के हस्ताक्षर से जीआईसी को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के नाम से पहचाने जाने का शासनादेश मिला है। जोहार सामाजिक एवं सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष नरेंद्र रावत सहित अन्य लोगों और संगठनों ने सरकार का आभार जताया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें