फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: सीएम अंकल! विद्यालय नहीं क्लस्टर योजना बंद कर दीजिए

Mon, 18 Aug 2025 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
थल के राउमावि घसाड़ में क्लस्टर योजना के विरोध में प्रदर्शन करते छात्र-छात्राएं और अभिभावक। स्र
विज्ञापन
थल (पिथौरागढ़)। सामान्य वर्ग के बच्चों और उनके अभिभावकों के लिए घर के पास सरकारी विद्यालय होने से उन्हें काफी सहूलियत होती है। विद्यालय अधिक दूर न होने से अभिभावकों को वाहन का किराया आदि न देने से बड़ी राहत भी मिलती है। इसी तसल्ली के साथ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय घसाड़ में अभिभावक अपने बच्चों को पढ़ने भेज रहे हैं लेकिन क्लस्टर योजना ने बच्चों और उनके अभिभावकों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इसके विरोध में सोमवार को बच्चों ने अभिभावकों के साथ मिलकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

एसएमसी अध्यक्ष अंजू जोशी और पीटीए अध्यक्ष ललित मोहन नेगी के नेतृत्व में किए गए प्रदर्शन के दौरान धसाड़ गांव के बच्चों ने कहा कि क्लस्टर योजना के तहत उनके विद्यालय को बंद करने की बात कही जा रही है। यदि उनके विद्यालय को बंद किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। बच्चों ने मुख्यमंत्री से मांग की कि उनके विद्यालय को नहीं बल्कि क्लस्टर योजना को बंद करना चाहिए। अभिभावकों ने कहा कि राउमावि घसाड़ छह ग्राम पंचायतों का विद्यालय है। वर्ष 2023 में 1.20 करोड़ रुपये से विद्यालय भवन का निर्माण किया गया था। वर्तमान में यहां 20 लाख रुपये से वर्चुअल लैब स्थापित की गई है।
अभिभावकों ने कहा कि इस विद्यालय में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं। सरकार इस विद्यालय को बंद कर इन विद्यार्थियों के हितों और भविष्य की अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा कि विषम भौगोलिक परिस्थिति के बीच यहां के विद्यार्थियों को अन्य विद्यालयों में जाना होगा, जो सही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें