फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घंटाकरण श्रम संविदा सहकारी समिति कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
वेतन देने की मांग के लिए प्रदर्शन करने घंटाकरण श्रम संविदा सहकारी समिति के कर्मी। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। घंटाकरण श्रम संविदा सहकारी समिति के कर्मचारियों में चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराजगी है। नाराज कर्मियों ने डीएम और सीएमओ को ज्ञापन दिया। उन्होंने शीघ्र वेतन नहीं देने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सोमवार को श्रम संविदा सहकारी समिति के कर्मचारी कल्टट्रेट में एकत्र हुए। उन्होंने सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ नारे लगाकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि वह कोविड-19 के इस दौर में विभिन्न कार्यों को जिम्मेदारी पूर्वक कर रहे हैं। इसके बाद भी उन्हें पिछले चार महीने से वेतन नहीं दिया गया है। इस कारण परिवार चलाने सहित तमाम कार्यों में काफी दिक्कतें हो रही हैं। उन्होंने कहा कि कर्मियों का तीन माह का बांड बनाया गया था जो आगे बढ़ चुका है लेकिन उनके पास इसका कोई लिखित आदेश नहीं आया है। कर्मियों ने पूर्व की भांति कार्य कराया जा रहा है। इससे पूर्व कर्मियों ने सीएमओ डॉ. एचसी पंत को भी ज्ञापन दिया। उन्होंने शीघ्र वेतन नहीं देने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। वहां ओम प्रकाश बेरी, बबीता चंद, चंद्रा देवी, जीवंती, पूजा बिष्ट, गिरजा राम आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें