डीडीहाट (पिथौरागढ़)। जीजीआईसी में अब छात्रों को ब्लाॅक के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बारे में जानकारी मिलेगी। शासन ने जीजीआईसी में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गैलरी का निर्माण कराने का निर्णय लिया है।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के अध्यक्ष महेश डसीला ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से राजकीय बालिका इंटर कॉलेज डीडीहाट का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. देव सिंह डसीला के नाम पर करने के बाद अब स्कूल में विकासखंड के समस्त स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के चित्रों से सजी फोटो गैलरी का निर्माण करने जा रही है।
जीजीआईसी की प्रधानाचार्य कुसुम जोशी ने बताया कि उनके स्कूल का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी देव सिंह डसीला के नाम से पहले ही जाना जा रहा है। वर्तमान में स्कूल का नाम बोर्ड में बदलने का काम किया जा रहा हैं। अब शासन के निर्णय से स्कूल का महत्व और अधिक बढ़ जाएगा।