फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पत्थर की चपेट में आने से जियोलॉजिस्ट घायल

Sat, 03 Feb 2024 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। पत्थर की चपेट में आने से जल विद्युत परियोजना के डिजाइन के लिए लिलम गए जियोलॉजिस्ट घायल हो गए। मुनस्यारी सीएचसी में उनका उपचार किया गया। मिली जानकारी के अनुसार अनुज राठी इंडो कनाडियन कंसल्टेंसी नोएडा में जियोलॉजिस्ट के पद पर तैनात हैं। वह जल विद्युत परियोजना रुपसिया बगड़ खसियाबाड़ा के डैम के डिजाइन के लिए लिलम गए थे। इसी दौरान चट्टान से बोल्डर गिरने से उनके पैर में चोट आ गई। घायल को आईटीबीपी, प्रशासन की टीम ने निकाल कर सुरक्षित अस्पताल में भर्ती किया गया है। डॉ. गर्बित चौहान ने बताया कि घायल की हालत सामान्य है। बेहतर उपचार के लिए कंपनी के वाहन से जिला अस्पताल ले जाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें