पिथौरागढ़। साइबर सेल और एएनटीएफ ने जीआईसी पिथौरागढ़ में जागरूकता शिविर का आयोजन कर छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी। इस दौरान उन्हें नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूक किया गया। प्रभारी साइबर सेल मनोज पांडे ने छात्र-छात्राओं और स्कूल स्टाफ को साइबर अपराध के प्रति जागरूक रहने को कहा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहा है। आए दिन साइबर ठग लोगों को नए-नए तरीकों से ठगी कर रहे हैं इसलिए सोशल मीडिया में प्राइवेसी सेटिंग ऑन रखने और अपनी व्यक्तिगत जानकारी सोशल मीडिया में साझा नहीं करने को कहा। संवाद