फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: आठूं महोत्सव निकलेगी गौरा माता की शोभायात्रा

Sat, 24 Aug 2024 01:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले की आस्था का प्रतीक और लोक परंपराओं का वाहक आठूं पर्व 25 अगस्त से रामलीला मैदान में शुरू होगा। शुभारंभ पर माता गौरा की भव्य शोभायात्रा निकलेगी। महोत्सव की तैयारी को लेकर हुई बैठक में रामलीला प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह महरा ने यह बात कही।
विज्ञापन

शुक्रवार को रामलीला मैदान में आयोजित बैठक में अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह महरा ने कहा कि 24 अगस्त को पंच बिरुड़े भिगोने के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। 25 अगस्त को माता गौरा के विग्रह को पितरौटा से भव्य शोभायात्रा के साथ राजा होटल, केमू बस स्टेशन, पुरानी बाजार, सिमलगैर होते हुए रामलीला मैदान तक लाया जाएगा। यहां इसकी स्थापना होगी। पंडित नीरज जोशी विधि-विधान के साथ माता गौरा के विग्रह की स्थापना करेंगे। भजन-कीर्तनों का भी आयोजन होगा।
26 अगस्त को महेश्वर के विग्रह को सेरा से छलिया नृत्य और ढोल-नगाड़ों के साथ रामलीला मैदान तक लाया जाएगा, जहां माता गौरा के विग्रह के साथ उनकी स्थापना होगी। 27, 28, 29, 30 अगस्त को दोपहर एक बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। महोत्सव में खेल, ठुलखेल, झोड़ा, चांचरी की धूम रहेगी। वहीं हिलजाता का भी मंचन होगा। बैठक में शिवराज सिंह अधिकारी, गोविंद सिंह विष्ट, दिलीप वल्दिया, जर्नादन उप्रेती, नवीन भट्ट, नवोदय पर्वतीय कला केंद्र के निदेशक हेमराज विष्ट, अशोक पाटनी कमला तिवारी सहित कई लोग शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें