फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: मलबा डालने से अस्कोट की पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्कोट (पिथौरागढ़)। ओगला स्थित जड़ियागाड़ में मलबा फेंकने से पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जल संस्थान की टीम ने पेयजल लाइन ठीक कर दी थी लेकिन बाद में बीआरओ ने सड़क का मलबा फिर से वहां डाल दिया। इससे पेयजल लाइन फिर से टूट गई। ग्रामीण एकता मंच के संयोजक तरुण पाल ने बीआरओ की लापरवाही पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि यदि ऐसी लापरवाही फिर बरती गई तो आंदोलन किया जाएगा। जल संस्थान के सहायक अभियंता कमल कुमार भट्ट और कार्यालय प्रभारी भुवन चंद्र भट्ट ने बताया कि पिथौरागढ़ से वेल्डिंग मशीन, पाइप आदि की व्यवस्था की जा रही है। शनिवार तक पेयजल आपूर्ति सुचारु हो जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें