फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठूं महोत्सव : तेरी मेरी भेट होली देवी का मंदिर

Fri, 25 Aug 2023 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
बनकोट के हरुसैम मंदिर में आठूं पर्व पर मौजूद महिलाएं। स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीमांत के गांवों में लोक पर्व आठूं की धूम मची है। नगर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में लोकगीतों के साथ ही झोड़ा, चांचरी आदि पर महिला-पुरुष जमकर थिरक रहे हैं।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के रामलीला मैदान में आयोजित आठूं पर्व में शुक्रवार को महिलाएं लोकगीतों पर खूब थिरकीं। इस दौरान सोला सोल्यानी त्यार गाला जंजीर, तेरी मेरी भेंट होली देवी का मंदिर, बांज और बांज झुपर्याली बांज समेत गौरा-महेश्वर से जुड़े गीत गाए। विभिन्न स्कूली बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों को बांधे रखा।
कार्यक्रम में लोकगायक प्रकाश रावत, सुरेश सुरीला, जगदीश कुमार, हेमंती देवी ने भी शानदार प्रस्तुतियां दीं। हुड़का वादन में जगत राम, होशियार राम, सुंदर राम ने समा बांधा। इस मौके पर मुख्य अतिथि डॉ. अशोक पंत, पूर्व पालिका अध्यक्ष जगत सिंह खाती, कमल पुनेड़ा रहे। संचालन दीवान सिंह वल्दिया, जर्नादन उप्रेती, नानू बिष्ट ने किया। इस मौके पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह माहरा, जगदीश पुनेड़ा, गोविंद सिंह बिष्ट, हेमराज बिष्ट, रेखा जोशी, जानकी रावत, नवीन भट्ट समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


जाखपंत गांव में आठूं पर्व की धूम
मूनाकोट के जाख पंत गांव में आठों पर्व की धूम मची है। महिलाओं ने खेल, झोड़ा आदि का आयोजन किया। खेल लगाने वालों में हरीश चंद्र पंत, दामोदर पंत, मोहन चंद्र पंत, कपिल पंत, दिनेश पंत, शंकर पंत, लीलाधर पंत, फकीर सिंह आदि रहे।गणाईगंगोली के हरू सैम मंदिर बनकोट में आठूं का पर्व पर महिलाओं ने सजधज कर गौरा-महेश्वर से जुड़े गीत गाए। झोड़ा, चांचरी और अन्य खेलों का आयोजन किया।
मुवानी में मुवानी सांस्कृतिक मंच की ओर से आयोजित तीन दिनी सातूं-आठूं महोत्सव रविवार से शुरू हो रहा है। लोक संस्कृति के संरक्षण के लिए इसका आयोजन किया जा रहा है। तीन दिन तक झोड़ा, चांचरी, खेल, ठुलखेल, हिरण-चीतल, हिलजातरा का मंचन किया जाएगा। संयोजक रमेश बम, संजय वर्मा महोत्सव में सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें