फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: गढ़ीगोठ फुटबाल क्लब ने जीता उद्घाटन मुकाबला

Mon, 05 Oct 2026 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। भजनपुर खेल मैदान में चार अक्तूबर शाम ग्रामीण फुटबाल टूर्नामेंट शुरू हो गया। उद्घाटन मुकाबला गढ़ीगोठ फुटबाल टीम और आनंदपुर क्लब के बीच हुआ। इसमें गढ़ीगोठ की टीम ने आनंदपुर की टीम को 4-1 से हरा अगले चक्र में प्रवेश किया। शुभारंभ मुख्य अतिथि ग्लोरियस एकेडमी के प्रबंधक रवींद्र पांडेय, कबीरा टूर ट्रेवल के स्वामी कबीरा ज्याल ने किया।
विज्ञापन

पहले हाफ में गढ़ीगोठ की टीम ने आनंदपुर की टीम पर तीन गोल दाग दिए। दूसरे हाफ में गढ़ीगोठ टीम ने चौथा गोल कर 4-0 से बढ़त बना ली। द्वितीय हाफ में आनंदपुर की टीम ने एक गोल उतार दिया। गढ़ीगोठ ने मैच 4-1 से जीत लिया। गढ़ीगोठ के पीयूष जोशी ने तीन और विजय कुमार ने एक गोल किया। आनंदपुर टीम के विराट चंद ने एकमात्र गोल किया।
रेफरी कैप्टन कैलाश सिंह जाड़, लाइनमैन उदी चंद और सुरेश चंद रहे। भजनपुर ग्रामसभा की ओर से आयोजित इस टूर्नामेंट में भजनपुर प्रधान शांति देवी, शिव चंद, उमेश भट्ट, बनबसा प्रधान राकेश चंद और देवेंद्र ठाकुर के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें