थल क्षेत्र में पानी के धारे के पास से कूड़ा उठाती जेसीबी। संवाद
- फोटो : PITHORAGARH
थल (पिथौरागढ़)। थल में पानी के धारे के पास एकत्रित कूड़ा उठाने का काम 15 साल बाद शुरू हो गया है। जिला प्रशासन, नगरपालिका पिथौरागढ़ और नगर पंचायत बेड़ीनाग ने कूड़ा निस्तारण में सहयोग किया। हालांकि क्षेत्र में कोई भी डंपिंग ग्राउंड नहीं होने के कारण कूड़ा पूरी तरह नहीं उठ सका।
हाईकोर्ट के कूड़ा निस्तारण, लोगों के कूड़े के साथ मेल किए गए फोटो एवं जानकारी के बाद शनिवार को पिथौरागढ़ नगर पालिका, बेड़ीनाग नगर पंचायत और डीडीहाट पालिका के कर्मियों ने कूड़ा निस्तारण किया लेकिन बेड़ीनाग नगर पंचायत के एक कैंटर गाड़ी कूड़ा उठाने, नगर पालिका पिथौरागढ़ के एक पिकप वाहन से कूड़ा उठाने के बाद सफाई कर्मी कूड़े को पूरी तरह से वहां से हटा नहीं पाए। नजदीक में डंपिंग ग्राउंड नहीं होने के कारण उन्हें दिक्कत का सामना करना पड़ा। अब भी उस स्थान पर 40 ट्रक से भी ज्यादा कूड़ा पड़ा है।