मुख्यमंत्री की विधानसभा डोईवाला में स्थापित कूड़ा निस्तारण संयत्र की जानकारी लेती जिपं अध्यक्?
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा ने मुख्यमंत्री की विधानसभा डोईवाला में स्थापित कूड़ा कचरा निस्तारण संयंत्र का स्थलीय निरीक्षण कर किया। उन्होंने संयंत्र की कार्य प्रणाली, स्थापन, निस्तारण के बारे में कार्यदायी संस्था से जानकारी ली। वहां से लौटने के बाद उन्होंने जिले के ग्रामीण कस्बों में इस प्रकार के संयंत्रों की स्थापना को लेकर विचार विमर्श किया।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार की यूनिटों को सीमांत के ग्रामीण कस्बों, बाजारों में स्थापित किया जाएगा। इससे कूड़े की समस्या से निजात तो मिलेगी ही लोगों को जैविक खाद के साथ ही आजीविका संवर्धन में भी लाभ होगा। इस मौके पर जिपं उपाध्यक्ष कोमल मेहता, जिपं सदस्य दिवाकर रावल, अनिल रावत, पूर्व जिपं अध्यक्ष वीरेंद्र बोहरा, रमेश खत्री मौजूद रहे।