फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली कलश यात्रा, भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापित; छलिया दलों ने बांधा समा

Sat, 07 Sep 2024 06:52 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़

सार

गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर पिथौरागढ़ के ऐंचोली में ढोल-नगाड़े, कलश यात्रा के साथ भगवान गणेश की मूर्तियों को स्थापित किया गया।
विज्ञापन
ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली कलश यात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर पिथौरागढ़ के ऐंचोली में ढोल-नगाड़े, कलश यात्रा के साथ भगवान गणेश की मूर्तियों को स्थापित किया गया। इस दौरान छलिया दलों ने आकर्षक प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। महिलाओं ने नाचत आए गणपति आनंद भयो, संग में लाए रिद्धि-सिद्ध आनंद भयो आदि भजन गाए। एक दंत युवा मित्र मंडल ऐंचोली की ओर से चंद्रभागा स्थित शिव मंदिर से जूनियर हाईस्कूल प्रांगण तक ढोल-नगाड़ों के साथ कलश यात्रा निकाल विधि-विधान के साथ भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित की गई।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Pithoragarh News: डीएम विनोद गिरि गोस्वामी ने संभाला कार्यभार, कहा- संचार और सड़क कनेक्टिविटी को करेंगे मजबूत
विज्ञापन


यहां दोपहर दो बजे से सायं छह बजे तक वृदांवन से आए कथावाचक श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का वाचन कर रहे हैं। कथा का समापन 17 सितंबर को किया जाएगा। एक दंत मित्र मंडल के सचिव आनंद मल्ल ने बताया कि रोज रात को आठ बजे से भजन संध्या आयोजित होगी। इस मौके पर दर्जा मंत्री गणेश भंडारी, हयात सिंह भंडारी, हिम्मत सिंह रावत, जितेंद्र बेलाल, गोपू महर, महिपाल तिवारी, विरेंद्र वल्दिया, हरीश जोशी समेत कई श्रद्धालु मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें