फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: जिले के गणाई और पांखू में खुलेंगी पुलिस चौकियां

Wed, 29 Mar 2023 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले के गणाई और पांखू में दो नई पुलिस चौकियां खुलेंगी। इन चौकियों के खुलने से कानून व्यवस्था में सुधार होगा। किसी तरह की घटना होने पर लोगों को बेड़ीनाग या फिर थल से संबंधित क्षेत्रों में जाना पड़ता है। चौकियां खुलने से लोगों को आपात स्थिति में पुलिस की मदद मिल सकेगी।
विज्ञापन



जिले में इस समय 16 थाने और नौ चौकियां हैं। हाल ही में राजस्व क्षेत्र के 595 गांवों की कानून व्यवस्था का जिम्मा रेगुलर पुलिस के पास आया है। गणाई गंगोली और पांखू तहसील में अब तक थाना या चौकी नहीं है। इस समय गणाई गंगोली में बेड़ीनाग थाना पुलिस जबकि पांखू में थल थाना पुलिस के पास कानून व्यवस्था का जिम्मा है।

दोनों थाना मुख्यालयों से इन क्षेत्रों की दूरी 13 से 15 किलोमीटर है। ऐसे में कोई घटना होने पर पुलिस को संबंधित क्षेत्रों में पहुंचने में समय लग जाता है। इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने गणाई और पांखू में पुलिस चौकियां खोलने का प्रस्ताव शासन और पुलिस निदेशालय को भेजा है। पुलिस चौकियां खुलने से कस्बों में यातायात व्यवस्था में भी सुधार हो सकेगा।
विज्ञापन


पांखू और गणाई में दो नई चौकियां खोलने का प्रस्ताव है। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद चौकियां स्थापित की जाएंगी। दोनों स्थानों पर चौकियां खुलने से कानून व्यवस्था में सुधार हो सकेगा। -लोकेश्वर सिंह, पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें