फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गल्ले से साढ़े आठ लाख ले उड़ा नौकर

Mon, 03 Jun 2019 10:38 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़/झूलाघाट।
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के घंटाकरण स्थित इसी दुकान में चोरी। - फोटो : पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ शहर की एक दुकान के ताले तोड़कर नेपाली युवक ने 8.50 लाख की नकदी उड़ा ली। पुलिस ने झूलाघाट तक उसका पीछा किया, लेकिन इससे पहले ही वह नेपाल भाग गया था। व्यापारी की तहरीर पर नेपाल निवासी महेश के खिलाफ पिथौरागढ़ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


गणेश चंद्र पुनेठा की घंटाकरण में दुकान है। 28 मई को उनकी दुकान में नेपाल निवासी महेश काम मांगने आया था जिसे उन्होंने काम पर रख लिया। छह दिन काम करने के बाद शनिवार से वह तबियत खराब होने की बात कहकर दुकान में नहीं आया। रविवार रात उसने दुकान के ताले तोड़कर गल्ले में रखे 8.50 लाख रुपये उड़ा लिए। दुकान स्वामी को चोरी का पता सुबह आठ बजे दुकान खोलने पर हुआ। शटर के ताले टूटे होने पर जब उन्होंने गल्ला खोलकर देखा तो पूरी नकदी गायब थी। व्यापारी की सूचना पर थाना कोतवाली से पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया।

व्यापारी से पूछताछ के बाद पुलिस चोर को पकड़ने के लिए झूलाघाट रवाना हुई। झूलाघाट में पूछताछ के दौरान पता चला कि उसने एक दुकान से बैग खरीदा है। वह अपना पुराना बैग दुकान के सामने ही फेंक गया था। पूछताछ में दुकानदारों ने बताया कि नेपाली युवक खरीदारी करने के बाद नेपाल की ओर चला गया था। पुलिस ने नेपाली युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर, पिथौरागढ़ के सीओ आरएस रौतेला का कहना है कि चोर को पकड़ने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। वह चोरी करने के बाद झूलाघाट भाग गया था। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि उसके झूलाघाट पहुंचने तक झूलापुल नहीं खुला था। ऐसे में उसके भारतीय क्षेत्र में भी होने की संभावना है। नेपाल भागने की आशंका को देखते हुए नेपाल पुलिस से भी संपर्क साधा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें