बलुवाकोट डिग्री कालेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं बालिकाएं। संवाद
- फोटो : PITHORAGARH
धारचूला (पिथौरागढ़)। बलुवाकोट महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से दर्शकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख धन सिंह धोनी, विशिष्ट अतिथि ज्येष्ठ प्रमुख भूपेंद्र धामी, प्राचार्य डॉ. डीसी पंत और सीओ विमल आचार्य ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्राचार्य डॉ. डीसी पंत ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि सीमांत का महाविद्यालय विभिन्न बाधाओं को पार करते हुए आदर्श कालेज बनने की ओर अग्रसर है। छात्रसंघ अध्यक्ष सागर बिष्ट ने महाविद्यालय की समस्याएं रखीं। प्रमुख धामी ने कहा कि शीघ्र ही महाविद्यालय में हॉस्टल के लिए भवन और गेट का निर्माण का कार्य कराया जाएगा। सीओ आचार्य ने छात्र-छात्राओं से लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई करने का आह्वान किया। इस मौके पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिपं सदस्य जीवन ठाकुर, प्रधान पूरन ग्वाल, हरीश धामी, पवन धामी, पंकज मेहरा, गुमान सिंह बिष्ट, लक्ष्मी दत्त पंत, प्रो. जगत सिंह कठायत, नवीन कुमार, जोगेंद्र सिंह, गंगोत्री गर्ब्याल, राजेंद्र प्रसाद, गीतांजलि मिश्रा, प्रभजोत कोर, ईश्वर गंडी, विकास आदि उपस्थित रहे।