फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधूरी सड़क को पूरा करो

Tue, 14 Jul 2015 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कनालीछीना के सांगड़ी से लीमाटौड़ा के लिए वर्ष 1997 में स्पेशल कंपोनेंट प्लान के तहत स्वीकृत 5 किमी सड़क का निर्माण कार्य अधूरा रहने से भड़के ग्रामीणों ने धरना शुरू कर दिया है। धरने के दौरान प्रदर्शन भी किया गया।
विज्ञापन


लीमाटौड़ा मोटर मार्ग निर्माण संघर्ष समिति के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश के नेतृत्व में प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में कहा कि कार्यदायी संस्था ने सड़क को अधूरा छोड़ दिया है। सड़क न बनने से लीमाचौड़ा क्षेत्र के लोगों को मुख्य मार्ग तक आने के लिए कई किलोमीटर की पैदल दूरी तय करनी पड़ती है। इन लोगों ने कहा कि सड़क के नाम पर सरकारी धन की बर्बादी की गई है।

सड़क को अधूरा छोड़ने के मामले की जांच और सड़क का निर्माण कार्य होने तक जिला मुख्यालय में धरना दिया जाएगा। धरने में मनोज कुमार, केशव राम, राजेंद्र प्रसाद, हरीश प्रसाद, प्रेम राम, मदन लाल, दानी राम, कवींद्र मुरारी, रोहित मुरारी, मनोज कुमार, पवन कुमार, भूपेंद्र प्रसाद आदि बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें