फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण और दुष्कर्म के मामले में फरार सिद्धदोषी जयपुर से गिरफ्तार

Thu, 01 Nov 2018 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अस्कोट/पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अपहरण और दुष्कर्म करने के मामले में सात साल से फरार चल रहे सिद्धदोषी को पुलिस ने जयपुर से गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। फरार चल रहे सिद्धदोषी पर पुलिस की ओर से ढाई हजार रुपये का इनाम भी रखा गया था।

विज्ञापन


अस्कोट क्षेत्र निवासी चंद्र सिंह के खिलाफ वर्ष 2005 में नाबालिग का अपहरण और दुष्कर्म करने के आरोप में अस्कोट थाने में आईपीसी की धारा 363/366/376 के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। जिला एवं सत्र न्यायाधीश पिथौरागढ़ की ओर से सिद्धदोषी चंद्र सिंह के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ की ओर से ढाई हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसपी रामचंद्र राजगुरु ने धारचूला के सीओ विमल कुमार आचार्य एवं थाना अस्कोट के उपनिरीक्षक आसिफ खान को निर्देशित किया था।

पूछताछ में पुलिस को उसके राजस्थान के जयपुर में होने की जानकारी मिली। इसके बाद उपनिरीक्षक मोहम्मद आसिफ खान के नेतृत्व में कांस्टेबल राजेंद्र गोस्वामी, संजीत राणा, शैलेंद्र राणा की टीम ने जयपुर पहुंचकर चंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। सीओ विमल आचार्य ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें