बेड़ीनाग(पिथौरागढ़)। नगर में संचालित पंपों पर आए दिन ईंधन खत्म होने के मामले को पूर्ति विभाग ने गंभीरता से लिया है। विभागीय अधिकारियों ने दोनों पंपों पर पहुंचकर निरीक्षण किया। खाद्य आपूर्ति निरीक्षक विमल दुर्गापाल ने बताया कि पंपों में ईंधन की उपलब्धता की जानकारी ली गई। पंपों पर उपभोक्ताओं को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लेकर ईंधन के सैंपल भी जांच के लिए लिए गए। उन्होंने कहा कि पंपों में ईंधन की पर्याप्त व्यवस्था के साथ सुविधाएं उपलब्ध कराना संचालकों की जिम्मेदारी है। इसमें लापरवाही बरती गई तो कार्रवाई होगी। विभाग के निरीक्षण से पंप संचालकों में अफरा-तफरी है।