धारचूला में जौलजीबी मेले के उद्घाटन भाषण के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जाने के बाद मंच पर हुए हंगामे, माइक फेंकने और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने छह में से चार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा है कि एसओजी और अन्य पुलिस टीम ने बुधवार सुबह धारचूला से चारों आरोपियों को उनके घरों से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए लोगों में राम सिंह रोकाया, नृप सिंह गर्बयाल (विधायक प्रतिनिधि), सौरव मर्तोलिया और विक्रम दानू शामिल हैं।
कांग्रेस नेता एवं पूर्व सांसद प्रदीप टमटा ने वीडियो जारी कर गिरफ्तारी की जानकारी साझा की है। उन्होंने मेले के मंच पर हुए हंगामे के बाद दर्ज मुकदमे में हुई गिरफ्तारी की निंदा की है।