फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: एक मई से आदि कैलाश के दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु, एसडीएम ने की बैठक

सार

धारचूला में एसडीएम आशीष जोशी ने आदि कैलाश यात्रा की तैयारियों को लेकर अधिकारियों, टैक्सी यूनियन और होम स्टे संचालकों के साथ बैठक की।
विज्ञापन
धारचूला में आदि कैलाश यात्रा शुरू करने के संबंध में विचार-विमर्श करते एसडीएम और विभिन्न संगठनों के सदस्य। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिथौरागढ़ जिले के धारचूला में आदि कैलाश यात्रा की तैयारियों को लेकर एसडीएम आशीष जोशी ने विभागीय अधिकारी, टैक्सी यूनियन और होम स्टे संचालकों के साथ बैठक की।

एसडीएम आशीष जोशी ने ग्राम गुंजी में पेयजल समस्या को देखते हुए सड़क निर्माण कंपनी सारथी को यात्रा के दौरान प्रतिदिन टैंकर से पानी वितरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने पेयजल निगम के अधिकारियों को पंपिंग योजना से शीघ्र पानी सुचारु करने और बीआरओ को यात्रा के दौरान सड़क को सुचारु रखने के निर्देश दिए। व्यास टैक्सी यूनियन अध्यक्ष प्रवेश नबियाल, हरीश गुंज्याल, अश्वनी नपलच्याल ने पिछले वर्ष की तरह ही इस बार भी इनर लाइन परमिट में लगे कागजात के अनुसार और तहसील धारचूला के सभी निवासियों को सिर्फ आधार कार्ड पर यात्रा करने की अनुमति देने की मांग रखी। इस पर एसडीएम ने सहमति दी। नबियाल ने यात्रियों को ओल्ड लिपुपास से बड़े कैलाश के दर्शन करने की अनुमति देने की मांग की। इस पर एसडीएम ने कहा कि वह उच्चाधिकारियों से वार्ता करेंगे।

विज्ञापन


एसडीएम ने यात्रा मार्ग की व्यवस्थाओं, ठहरने की सुविधा, परिवहन व्यवस्था, सुरक्षा आदि पर चर्चा करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने होम स्टे संचालकों से यात्रियों को बेहतर सुविधा देने और उनके साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार करने की अपील की। उन्होंने गैस संकट को देखते हुए अन्य संसाधनों उपयोग करने की अपील भी की। बैठक में तहसीलदार दमन शेखर राणा सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

मौसम अनुकूल होने पर एक मई से इनर लाइन परमिट जारी होंगे और ज्योंलिंगकांग में  आदि कैलाश यात्रा में सभी खच्चर संचालकों के खच्चरों का पंजीकरण व टैंग और बीमा कराने के लिए पशुपालन विभाग के अधिकारी को शीघ्र मौके में शिविर लगाने जाने के निर्देश दिए गए है।-आशीष जोशी एसडीएम धारचूला

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें