फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: आदि कैलाश, ओम पर्वत में फिर हुई बर्फबारी, कड़ाके की ठंड शुरू

Fri, 09 Oct 2026 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला/मुनस्यारी। धारचूला के व्यास और दारमा घाटी के साथ ही मुनस्यारी के जोहार घाटी में शुक्रवार को सीजन का दूसरा हिमपात हुआ। कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग, आदि कैलाश, कालापानी और नाभीढांग सहित दारमा घाटी के करीब 10 हजार फीट से अधिक ऊंचाई वाले माइग्रेशन गांवों में बारिश के साथ हिमपात हुआ है। ऐसे में ग्रामीणों और आदि कैलाश यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। वहीं जोहार घाटी के पंचाचूली, हंसलिंग, राजरंभा, छिपलाकेदार आदि चोटियां भी बर्फ से लकदक हो गईं हैं।
विज्ञापन

आदि कैलाश, कालापानी और नाभीढांग में शुक्रवार तड़के चार बजे हल्की बारिश और बर्फबारी शुरू हुई जो सुबह आठ बजे तक जारी रही। केएमवीएन नाभीढांग के प्रबंधक नरेंद्र बिष्ट ने बताया कि कालापानी, नाभीढांग सहित ओम पर्वत और अन्य इलाकों में दो से तीन इंच बर्फ गिरी है।
उधर दारमा घाटी के माइग्रेशन वाले गांवों में भी शुक्रवार सुबह हल्की बारिश के साथ बर्फबारी हुई। होम स्टे संचालक संजय जंग और अभिराज दताल ने बताया कि दोपहर बाद मौसम खुला, लेकिन ठंड बढ़ने से पर्यटकों और स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं निचली घाटी के पांगला, धारचूला सहित अन्य इलाकों में भी लोग गर्म कपड़े पहनने को विवश हो गए हैं।
विज्ञापन




हिमपात से आदि कैलाश-कुटी के बीच थमी आवाजाही
धारचूला। कुटी और आदि कैलाश के बीच हिमपात से बंद मार्ग खोलने के लिए बीआरओ की 65 आरसीसी ग्रिफ की टीम जेसीबी लेकर मौके पहुंची। इस दौरान आदि कैलाश यात्रियों के 50 वाहन कुटी में फंसे रहे। कुटी के ग्राम प्रधान नगेंद्र कुटियाल और होम स्टे संचालक कुंवर कुटियाल ने फोन पर बताया कि कुटी पोस्ट के आईटीबीपी अधिकारियों ने एक घंटे बाद सड़क खुलने की सूचना पर यात्री वाहनों को आदि कैलाश जाने की अनुमति दी। बताया कि ठंड बढ़ने से ग्रामीणों को अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें