फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने बढ़ाई ठंड, ठिठुरे लोग

Fri, 23 Jan 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंपावत/लोहाघाट/टनकपुर/बनसा
विज्ञापन
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को हुई बारिश ने पहाड़ में ठंड में इजाफा कर दिया है। करीब पांच मिलीमीटर बारिश होने से आम जनजीवन भी प्रभावित हुआ। आवाजाही में भी कमी आई। अलबत्ता सभी मोटर मार्ग आवाजाही के लिए खुले हुए हैं।
विज्ञापन


वहीं बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस रहा। चंपावत, लोहाघाट सहित अधिकांश पर्वतीय हिस्सों में लोग आग के सामने बैठे रहे। वहीं, लोहाघाट में बृहस्पतिवार को सुबह से ही रुक-रुक वर्षा होेने से कडाके की ठंड पड़ रही है। बाराहीधाम देवीधुरा, मायावती तथा ऊंची पहाडियों में दिन से बर्फबारी होने लगी है। जिससे तापमान में काफी गिरावट आ गई है।

मौसम विभाग के निदेशक डा.आनंद शर्मा के अनुसार मौसम का यह मिजाज शुक्रवार की सुबह तक बना रह सकता है। लोहाघाट की वादियाें में पड़ रही ठंड को देखते हुए रात में यहां भी बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। टनकपुर और बनबसा में भी मौसम के बदले मिजाज से ठंड का प्रकोप बना रहा। सुबह से पूर दिन रिमझिम बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त रहा।
विज्ञापन


ठंड के प्रकोप से बचाव को नगर पालिका ने शहर के व्यस्ततम इलाकों में हरेला क्लब के सहयोग से अलाव जलाए। पालिकाध्यक्ष लक्ष्मी पांडेय ने बताया कि नियमित रूप से अलाव के लिए पालिका के पास बजट नहीं है, जिस कारण विभागों और संस्थाओं के सहयोग से अलाव की व्यवस्था की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें