फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: जिला अस्पताल में बरामदे में भर्ती होने से मिलेगी मुक्ति

Sat, 04 Oct 2025 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
जिला अस्पताल के पास खाली जमीन पर इस तरह के बनेंगे वार्ड और पार्किंग। स्रोत : ग्रामीण निर्माण वि
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला अस्पताल में अब मरीजों को बरामदे में भर्ती होकर इलाज नहीं कराना पड़ेगा। अस्पताल के पास खाली जमीन पर जल्द ही क्रिटिकल और प्राइवेट वार्ड बनाए जाने का कार्य शुरू हो गया है। 9.72 करोड़ रुपये की खनन न्यास निधि से यह कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल पर मरीजों का खासा दबाव रहता है। यहां औसतन हर रोज 120 बेड के सापेक्ष 130 से अधिक मरीजों को भर्ती किया जाता है। दबाव अधिक होने से अस्पताल प्रबंधन को मरीज का इलाज करने के लिए बरामदे में बिस्तर लगाने पड़ते हैं। इस गंभीर समस्या का समाधान अब खनन न्यास निधि से किया जा रहा है।
अस्पताल के पास खाली जमीन पर जल्द ही 9.72 करोड़ रुपये से क्रिटिकल और जनरल प्राइवेट वार्ड का निर्माण शुरू हो गया है। इनकी क्षमता करीब 20 बेड की होगी। गंभीर रोगियों के साथ सामान्य मरीजों को इनमें भर्ती किया जाएगा। कार्यदायी संस्था ने डेढ़ करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी होते ही इसका निर्माण शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

निचले तल पर बनेगी पार्किंग
कार्यदायी संस्था के मुताबिक, अस्पताल के पास खाली जमीन पर बनने वाले भवन के निचले तल पर पार्किंग बनेगी। यहां 36 चौपहिया वाहन पार्क हो सकेंगे। दूसरे तल पर क्रिटिकल और प्राइवेट वार्ड बनेगा। पार्किंग बनने से मरीज और तीमारदारों के साथ ही अन्य लोग यहां अपने वाहन पार्क कर सकेंगे। इससे अस्पताल के आसपास जाम की समस्या से भी मुक्ति मिलेगी।
कोट
जिला अस्पताल के पास खाली जमीन पर पार्किंग के साथ ही मरीजों के लिए वार्ड बनेंगे। इसका लाभ मरीजों के साथ ही अन्य लोगों को मिलेगी। कार्य शुरू हो गया है। - एलएम जोशी, सहायक अभियंता, ग्रामीण निर्माण विभाग, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें