पिथौरागढ़। जिले के लोग राशनकार्ड के सभी ऑनलाइन कार्य करने को अब ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से निशुल्क पंजीकरण के लिए आवेदन कर सकेंगे। जिला पूर्ति अधिकारी विनय कुमार ने कहा कि लोग भारत सरकार के ऑनलाइन पोर्टल https://uk.smartpds.nic.in/login पर सिटीजन लॉग इन पोर्टल के माध्यम से या खाद्यान्न भंडार के पूर्ति निरीक्षक के माध्यम से पंजीकरण करवा सकते हैं। उन्होंने लोगों से सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है। संवाद