पिथौरागढ़। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम टीम कनालीछीना ने राजकीय इंटर कॉलेज रसैपाटा में अध्ययनरत कक्षा छठीं के छात्र मनमोहन के कटे होंठ और तालू का निशुल्क ऑपरेशन रुद्रपुर के प्राइवेट अस्पताल में कराया। छात्र का होंठ जन्म से कटा था। कनालीछीना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी प्रशांत धानिक ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत शून्य से 19 वर्ष तक के बच्चों का निशुल्क उपचार किया जाता है।
उन्होंने कहा कि यह लाभ उन्हीं बच्चों दिया जाता है जो सरकारी विद्यालय या आंगनबाड़ी में पढ़ाई कर रहे हों। उन्होंने किसी बच्चे में जन्मजात इस तरह की समस्या होने पर अस्पताल में संपर्क करने को कहा है ताकि निशुल्क उपचार का लाभ मिल सके। संवाद