फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छलिया दल के साथ जमकर नाचे यात्री

Thu, 04 Aug 2016 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
विज्ञापन
छलिया दल के साथ नृत्य करते कैलास यात्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कैलास मानसरोवर यात्रा पर जा रहे 14वें दल के सदस्यों का डीडीहाट पहुंचने पर स्वागत किया गया। बाद में आईटीबीपी मिर्थी में यात्रा दल का छलिया दल ने भव्य स्वागत किया। यात्रियों ने छलिया दल के साथ जमकर नृत्य किया।
विज्ञापन


दल के लायजन आफीसर सुनील प्रकाश भारद्वाज ने बताया कि यात्रा दल में 40 यात्री शामिल हैं। सभी शिव दर्शन करने के लिए आतुर हैं। दल के सबसे बुजुर्ग यात्री उत्तराखंड के गोकुल चंद्र पांडे (69) ने कहा कि सावन में शिव के नाम से ही सुख की प्राप्ति हो जाती है। दल के सबसे छोटे यात्री उत्तर प्रदेश के 23 वर्षीय नकुल शर्मा ने कहा कि उन्हें कैलास मानसरोवर के दर्शन का सौभाग्य मिला है। दल का डीडीहाट पर्यटक आवासगृह में मैनेजर आनंद आर्या ने भव्य स्वागत किया।

दोपहर के भोजन में दल ने पहाड़ी व्यंजनों का आनंद लिया। दल के आईटीबीपी मिर्थी पहुंचने पर सेनानी महेंद्र प्रताप ने स्वागत किया। सेनानी ने दल को उच्च हिमालयी क्षेत्र, पैदल रास्तों और बदलते मौसम की जानकारी दी। उसके बाद दल आधार शिविर धारचूला को रवाना हो गया। दल के स्वागत में सहायक सेनानी डा. प्रकाश जैना, हरवंश लाल, साहिल मौगा, डा. प्रिया शर्मा मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें