फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: नौकरी और ऑन लाइन ट्रेडिंग लाभ के नाम पर ठगी, एक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sun, 11 Oct 2026 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। मोबाइल फोन कॉल, सोशल मीडिया मंच और ऑनलाइन एप्लीकेशन के माध्यम से निवेश रिटर्न और नौकरी के झूठे आश्वासन देकर ठगी का मामला सामने आया है। कोतवाली पुलिस ने विभिन्न राज्यों में दर्ज चार साइबर धोखाधड़ी के मामलों में ज्ञानखेड़ा निवासी दीपक सक्सेना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी कुशल नगरकोटी ने बताया कि एसआई जितेंद्र बिष्ट ने कोतवाली पुलिस में यह रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में दीपक सक्सेना पर साइबर धोखाधड़ी के आरोप में बीएनएस की धारा 318(4) के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया है। आरोपी पर झूठे आश्वासन देकर लोगों को बैंक खाते में धन हस्तांतरित करने के लिए प्रेरित किया गया है।
साइबर सेल और समन्वय पोर्टल से मिली शिकायतों के आधार पर एक बैंक खाता टनकपुर के यूको बैंक में पाया गया। बैंक प्रबंधक की ओर से उपलब्ध कराए गए केवाईसी दस्तावेज से खाताधारक की पहचान हुई। इस खाते के खिलाफ देश के अलग-अलग राज्यों में कुल चार शिकायतें दर्ज हैं। इन शिकायतों में अत्यधिक धनराशि प्राप्त की गई है।
विज्ञापन


पुलिस जांच में जुटी
पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह बैंक खाता वास्तविक बैंकिंग उद्देश्यों के लिए नहीं खोला गया प्रतीत होता है। इसका उपयोग म्यूल खाते के रूप में किया जाता रहा है। संदिग्ध खाताधारक को इस धोखाधड़ी से गलत लाभ प्राप्त हुआ है। पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें