फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब के खिलाफ ताबड़तोड़ छापे

Mon, 29 Feb 2016 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाकर कई लोगों के खिलाफ आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। भारी मात्रा में शराब भी कब्जे में ली गई है। पुलिस अधीक्षक रोशन लाल शर्मा ने बताया कि पिथौरागढ़ कोतवाली क्षेत्र में उपनिरीक्षक राजीव उनियाल ने गणेश दत्त के कब्जे से छह बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की। एसओजी के मनमोहन भंडारी ने पूरन कुमार के कब्जे से 30 बोतल अंग्रेजी शराब, वड्डा चौकी पुलिस के कांस्टेबल आसिफ अली ने करन कुमार के कब्जे से 12 बोतल शराब बरामद की। गंगोलीहाट पुलिस ने सुभाष कुमार के कब्जे से 10 बोतल अंग्रेजी शराब, बेड़ीनाग के थाना प्रभारी एसएस नयाल ने धन सिंह के कब्जे से सात बोतल देशी और चार पव्वे बरामद किए। अस्कोट थाने के कांस्टेबल किशन नाथ ने सोमेश नबियाल के कब्जे से 48 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की। अस्कोट पुलिस ने ही एक और व्यक्ति के कब्जे से छह बोतल अंग्रेजी और आठ पव्वे बरामद किए। कनालीछीना के थाना प्रभारी कैलाश जोशी ने शंकर राम के कब्जे से 15 बोतल अंग्रेजी शराब पकड़ी। जिले के सभी थानों में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें