फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार गांवों के लोग वोट नहीं डालेंगे

Sun, 15 Jan 2017 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, थल
विज्ञापन
चुनाव बहिष्कार का ऐलान करते तोराथल गांव के लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सड़क से वंचित गंगोलीहाट विधानसभा क्षेत्र के चार गांवों के लोगों ने चुनाव बहिष्कार का एलान किया है। इन लोगों ने यातायात सुविधा नहीं मिलने पर गांव में ही प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


तोराथल गांव में हुकम सिंह बृजवाल के नेतृत्व में एकत्र लोगों ने यातायात सुविधा नहीं मिलने पर प्रदर्शन किया। इन लोगों का कहना था कि पांच साल से पहले हमकार्की से तोराथल के लिए 5 किमी सड़क मंजूर हुई, लेकिन खोलागांव में ही सड़क को घुमा दिया गया, इस कारण तोराथल सड़क नहीं पहुंची। एक अन्य सड़क खैरना से तोराथल आ रही थी। वह भी गांव नहीं पहुंची। गांव से दो किमी दूर सड़क का काम समाप्त हो गया। कहा कि तोराथल, खितोली, लोथी, बोकलकट्या के 100 परिवारों को सड़क सुविधा दिलाने की ओर किसी भी राजनीतिक दल ने प्रयास नहीं किए। उन लोगों को  यातायात सुविधा से वंचित कर दिया गया।

ग्रामीण देवकी बृजवाल, प्रेमा बृजवाल, कमला बृजवाल, दरपान सिंह, पुष्पा बृजवाल, जगत सिंह बृजवाल, नैन राम, सुंदर राम, धीरू बृजवाल, फकीर राम, दीवान राम, तिल राम, गणेश राम आदि ने कहा कि जब राजनीतिक दल उनके गांवों की समस्या पर ध्यान ही नहीं देते हैं तो मतदान करने का क्या फायदा है। चारों गांवों के लोग विधानसभा चुनाव में मतदान नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें