फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमांत के चार शिक्षकों को मिला शैलेश मटियानी पुरस्कार

विज्ञापन
देहरादून में शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय से पुरस्कार ग्रहण करते प्रवक्ता किशोर पाटनी। संवाद न्? - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चार शिक्षकों को देहरादून में शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने शैलेश मटियानी पुरस्कार से सम्मानित किया है।
विज्ञापन

देहरादून के राजीव गांधी नवोदय विद्यालय तपोवन में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री पांडेय ने माध्यमिक स्तर पर राइंका पत्थरखानी के प्रधानाचार्य कौस्तुभ जोशी, राइंका गौरंगचौड़ के प्रवक्ता किशोर पाटनी, जीआईसी बेड़ीनाग के प्रवक्ता दरपान राम टम्टा और बेसिक स्तर पर राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय भूलगांव की शिक्षिका दीपा कालाकोटी को सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले शिक्षकों को पुरस्कार की घोषणा पहले ही कर दी थी।
प्रवक्ता टम्टा और शिक्षिका कालाकोटी को वर्ष 2015 में, प्रधानाचार्य जोशी को 2016 और पाटनी को 2018 में पुरस्कार देने की घोषणा की गई थी। पुरस्कार मिलने के बाद जोशी और पाटनी ने बताया कि छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास और विद्यालय की प्रगति के लिए हर संभव कोशिश करेंगे।

देहरादून में राइंका पत्थरखानी के प्रधानाचार्य कौस्तुभ जोशी को सम्मानित करते शिक्षा मंत्री अरव?- फोटो : PITHORAGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें