फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काली नदी में तैर कर नेपाल पहुंचे चार नेपाली मजदूर

विज्ञापन
तैरकर जाता नेपाली मजदूर। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
धारचूला। मदकोट में काम कर रहे 11 नेपाली मजदूर सोमवार को बलुवाकोट पहुंचे। इनमें से चार मजदूर महाकाली नदी को तैरकर नेपाल पहुंच गए जबकि सात नेपालियों को सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने पकड़ लिया। एसएसबी ने सातों नेपालियों को पुलिस को सौंपा जिन्हें पूछताछ के बाद ठेकेदार को सौंप दिया है। उधर तैरकर पार नेपाल पहुंचे चारों नेपालियों को नेपाल पुलिस ने पकड़कर क्वारन्टीन कर दिया है। कोरोना की आशंका को देखते हुए नेपाल में भी लॉक डाउन किया गया है इसके चलते भारत और नेपाल को जोड़ने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय झूला पुल बंद हैं। झूला पुलों के बंद होने से धारचूला और बलुवाकोट मैं 1050 से अधिक नेपाली फंसे हुए हैं। इन नेपालियों को शिविरों में रखा गया है और भोजन की व्यवस्था प्रशासन की ओर से की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़े गए सात नेपाली। - फोटो : AMAR UJALA
पकड़े गए सात नेपाली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें