गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। वन विभाग ने चार नाबालिगों को गंगोलीहाट के जंगल में आग लगाते हुए पकड़ा है। चारों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। रेंजर चंद्रा मेहरा ने बताया कि शनिवार को वन विभाग को जाखनी उप्रेती गांव के जंगल में कुछ लोगों के आग लगाने की सूचना मिली। जब वन दरोगा देवेंद्र सिंह के साथ टीम भेजी तो क्षेत्र के चार नाबालिगों के नाम सामने आए। उन्होंने बताया कि चारों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा पुलिस में एफआईआर भी दर्ज की जाएगी। रेंजर मेहरा ने कहा है कि वनों में आग लगने से वन्य संपदा काे नुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने कहा है कि वनों में आग लगाने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद