फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए चार बच्चों का चयन

Tue, 07 Jul 2026 10:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बंगापानी (पिथौरागढ़)। राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय, मदकोट के चार विद्यार्थियों का चयन स्पोर्ट्स कॉलेजों के लिए हुआ है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है। प्रधानाध्यापक दिनेश भंडारी ने बताया कि छात्रा कृष्णा कोटाल का चयन एथलेटिक्स के लिए लेलू स्पोर्ट्स कॉलेज पिथौरागढ़ में हुआ है। वहीं खुशी, नव्या और महक का चयन महिला स्पोर्ट्स कॉलेज लोहाघाट के लिए हुआ है। विद्यार्थियों के चयन पर विधायक हरीश धामी, ब्लॉक प्रमुख डॉ. कविता महर तथा ग्राम प्रधान मदकोट संजू धामी ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें