फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: तीन युद्ध में पराक्रम दिखाने वाले पूर्व सैनिक हरक सिंह जेठी नहीं रहे

Sun, 15 Dec 2024 11:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अस्कोट (पिथौरागढ़)। 1962, 1965 और 1972 के युद्ध में दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देने वाले जेठीगांव निवासी पूर्व सैनिक हरक सिंह जेठी का 90 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने अपने पैतृक गांव जेठी में अंतिम सांस ली। उनके निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर है। अस्कोट के हंसेश्वर घाट पर बड़े बेटे भूपेंद्र सिंह और छोटे पुत्र ललित सिंह जेठी ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी।
विज्ञापन


सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद वह पिथौरागढ़ जिले के पहले टैक्सी मालिक बने। 90 के दशक में उनका मैटाडोर टैक्सी वाहन कोकिला एक्सप्रेस के नाम से लोकप्रिय रहा। धार्मिक प्रवृत्ति के होने के कारण भारत के अलावा उन्होंने नेपाल, श्रीलंका, भूटान और तिब्बत के लगभग सभी प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा की।



उनके निधन पर क्षेत्रीय विधायक विशन सिंह चुफाल, निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख सुनीता कन्याल, भाजपा नेता महिमन कन्याल, निवर्तमान डीडीहाट नगर पालिका की अध्यक्ष कमला चुफाल, डीडीहाट भाजपा मंडल अध्यक्ष बीबीएस कन्याल और उत्तराखंड सांस्कृतिक मंच अध्यक्ष गोविंद भंडारी सहित अनेक लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें