पिथौरागढ़। एसएसजे विश्वविद्यालय अल्मोड़ा की 31 जुलाई को होने वाली छठे सेमेस्टर की परीक्षाओं की तैयारियों के लिए पिथौरागढ़ कैंपस में परीक्षा समितियों का गठन कर लिया गया है।
बुधवार को कैंपस निदेशक डॉ. हेमचंद्र पांडेय की देखरेख में समितियों का गठन किया गया। डॉ. सरोज वर्मा को समन्वयक और ड्यूटी इंचार्ज, डॉ. गीता पांडेय को प्रशिक्षु ड्यूटी इंचार्ज बनाया गया है। डॉ. पंकज भट्ट, डॉ. सतीश चंद्र जोशी को समन्वयक और वरिष्ठ केंद्रीय सुपरिटेंडेंट डॉ. धर्मेंद्र कुमार उपाध्याय, डॉ. कमलेश भाकुनी, डॉ. गौरव चंद्र जोशी को नियुक्त किया है।
इसी तरह डॉ. दीपक कुमार, डॉ. मनोज कुमार टम्टा, डॉ. दीपक बिष्ट, डॉ. नंदन सिंह कार्की, डॉ. अमित जोशी, डॉ. मुकेश पांडेय, डॉ. ममता सौन, डॉ. रजनीश जोशी, डॉ. विभा राघव, डॉ. गणेश चंद, डॉ. गणेश चंद और डॉ. केदार दत्त पुनेठा को सदस्य बनाया गया है। इसके अलावा सुंदर सिंह ढकरियाल, प्रकाश रावत, दिनेश जोशी, मनोज जोशी, सुरेंद्र सिंह कुंवर, उमेश चंद्र पांडेय, नवीन सेठी और संतोष कुमार लोहिया को अनुसेवक बनाया है। विद्यार्थी अपनी समस्याओं के समाधान के लिए परीक्षा समितियों के पदाधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं। संवाद