फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बंगापानी में सात दिन से धधक रहे जंगल

Thu, 25 Dec 2025 10:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
 बंगापानी क्षेत्र में धधक रहे जंगलों से उठता धुआं। संवाद
विज्ञापन
बंगापानी (पिथौरागढ़)। बंगापानी क्षेत्र के ग्राम सभा जाराजिबली, देवलेख, भटबटा और मदरमा के जंगल एक सप्ताह से धधक रहे हैं। जंगलों में लगी आग से वन संपदा को काफी नुकसान पहुंच रहा है। वहीं कस्तूरा मृग सहित अन्य दुर्लभ वन्यजीवों के जीवन पर संकट गहरा रहा है। हैरानी की बात है कि वन विभाग की ओर से जरूरी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जाराजिबली के मंगलकट्या, देवलेख, भटबटा और मदरमा के जंगल कस्तूरा मृग विहार क्षेत्र में शामिल थे। हालांकि अब ये जंगल मृग विहार क्षेत्र के दायरे से बाहर हो गए हैं लेकिन अब भी यहां कस्तूरा मृग की मौजूदगी है। हर साल शिकारी जाड़ों में कस्तूरा मृग के शिकार के लिए जंगलों में आग लगाते हैं। इस बार भी ऐसा ही हुआ है। ये जंगल बीते कई दिनों से सुलग रहे हैं लेकिन इनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है।
वनाग्नि से इन जंगलों में करोड़ों की वन संपदा जलकर नष्ट हो चुकी है और वन्यजीवों के जीवन पर भी संकट मंडरा रहा है। आग से क्षेत्र में हर तरफ धुआं ही धुआं नजर आ रहा है। वहीं वन विभाग अब तक घटना से अनजान है और आग बुझाने की पहल अब तक शुरू नहीं हो सकी है। लोगों का कहना है कि न तो वन विभाग जंगलों की आग बुझा रहा है और न अराजक तत्वों पर शिकंजा नहीं कस पा रहा है।
विज्ञापन




बंगापानी क्षेत्र के जंगलों में आग लगने का मामला संज्ञान में आया है। आग पर काबू पाने के लिए टीम भेजी जाएगी। जानकारी में आया है कि खेतों के किनारे इकट्ठा की गई घास में आग लगाई गई थी। - कैलाश सिंह ज्येष्ठा, रेंजर, बरम
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें