नैनीपातल कूड़ेदान के ऊपर जंगलों में रात के वक्त लगी भीषण आग।
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। पिछले दिनों हुई हल्की बारिश के बाद जंगलों में नियंत्रित हुई आग एक बार फिर धधकने लगी है। पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय और कनालीछीना सहित जिले के कई जंगलों में आग लगने की घटनाएं की घटनाएं हुईं।
बृहस्पतिवार रात जिला मुख्यालय से करीब आठ किमी दूर नैनीपातल के जंगल आग से सुलगते रहे। मूनकोट विकासखंड के जंगलों में भी आग लगने की घटनाएं हुईं हैं।
इधर डीडीहाट के धनधूरा के जंगलों में दोबारा आग लग गई है। जंगलों की आग के कारण करोड़ों की वन संपदा को नुकसान पहुंच रहा है। बावजूद इसके आग पर काबू पाने को लेकर कोई गंभीर प्रयास नहीं किए जा रहे हैं।