फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनालीछीना में जंगल की आग से सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान स्वाह

विज्ञापन
कनालीछीना के गुडौली में आग से धूं-धू कर जलता दो मंजिला मकान। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
कनालीछीना (पिथौरागढ़)। कनालीछीना विकासखंड के गुड़ौली गांव तक पहुंची जंगल की आग से सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान जल गई। इस अग्निकांड में राशन और दस्तावेज जल गए।
विज्ञापन

भवन के प्रथम तल पर रखा लाखों का शटरिंग का सामान भी जल गया। आग से लाखों की क्षति हुई है। आग की चपेट में आने से डाकघर सहित अन्य दुकानों को बचा लिया गया।
गुड़ौली गांव के जंगलों में शुक्रवार रात करीब 10 बजे लगी आग दुकानों तक पहुंच गई। दोमंजिला मकान भी इसकी चपेट में आ गया। मकान के द्वितीय तल में स्थित चारु चंद्र पांडेय की सरकारी सस्ते गल्ले और प्रथम तल में राजकीय ठेकेदार दीपक पांडेय का शटरिंग का सामान भी जल गया।
विज्ञापन

आग लगने की जानकारी मिलते ही वहां पर अफरातफरी मच गई। ग्राम प्रधान जगदीश पांडेय ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी। अग्निशमन के पहुंचने तक ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया। इससे अन्य दुकानों और डाकघर को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया, लेकिन सस्ते गल्ले की दुकान की आग तेज लपटें उठने से नियंत्रित नहीं हो सकी।
फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई लेकिन तब तक पूरा भवन और उसमें रखा राशन और दस्तावेज जल चुके थे। आग से प्रथम तल में रखी राजकीय ठेकेदार दीपक पांडेय की 70 प्लाई, शटरिंग सहित करीब तीन लाख का सामान भी जल गया।
डीडीहाट के एसडीएम केएन गोस्वामी, तहसीलदार शुभांगिनी और आरएसआई शुचिता बाफिला ने शनिवार सुबह मौका मुआयना कर नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने पीड़ितों को नियमानुसार मुआवजा देने की बात कही। क्षति का आकलन किया जा रहा है। रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को सौंपी जाएगी।
मूनाकोट और गैना के जंगलों में आग
मूनाकोट। इधर मूनाकोट और गैना के जंगल तीसरे दिन भी जलते रहे। ज्याल बौसड़ा क्षेत्र में आग की लपटों ने वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचाया। आग की चपेट में गैना जंगल भी बुरी तरह जल गया। शुक्रवार रात मूनाकोट क्षेत्र में ग्रामीणों ने किसी तरह आग बुझाने के प्रयास किए गए लेकिन सफलता नहीं मिली।
कमद वन पंचायत में लगी भीषण आग
थल (पिथौरागढ़)। लेजम ग्राम पंचायत के कमद वन पंचायत में शुक्रवार शाम लगी आग के विकराल रूप ने पूरे वन क्षेत्र में को अपनी आगोश में ले लिया। रातभर जंगल जलता रहा, लेकिन इस आग बुझाने के लिए कोई नहीं आया।
एक ही वन कई बार जल रहे हैं। ज्येष्ठ उपप्रमुख सुरेंद्र सिंह पांगती ने कहा कि बेहतर घास के लालच में जान बूझकर आग लगाने की आशंका जताई। इधर हजेती की चौकी में वन विभाग के जंगल में रात को आग से वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। आग के कारण क्षेत्र में चारों तरफ धुआं फैलने से दृश्यता बेहद काम हो गई है।
आबादी क्षेत्र में बढ़ रही आग को बुझाया
गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)। गणाई गंगोली के वन पंचायत कूना के जंगल में लगी भीषण लग गई। जो धीरे-धीरे आबादी वाले क्षेत्रों तक पहुंचने लगी। घरों तक पहुंच रही आग पर किसी तरह ग्रामीणों ने काबू पाया। क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेंद्र उपाध्याय, शंकर लाल, गिरीश उपाध्याय आदि ग्रामीणों ने किसी तरह घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें