चंपावत। जिले के भिगराड़ा रेंज के तहत पछनई क्षेत्र के जंगलों में आग लगाने पर वन विभाग की ओर से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया।
सोमवार को वन क्षेत्राधिकारी हिमालय सिंह टोलिया के नेतृत्व में वनों में आग लगाने वाले लोगों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान भिंगराड़ा रेंज के पछनई वन पंचायत में आग लगाने पर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
जांच में दोषी पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्रवाई होगी। उन्होंने लोगों से फायर सीजन के दौरान लोगों से जंगलों में आग न लगाने की अपील की है। संवाद