फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल के जश्न के लिए अब तक नहीं हुई बुकिंग

Sun, 11 Dec 2016 09:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
विज्ञापन
अब तक नहीं हुई बुकिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुनस्यारी के होटल व्यवसायियों को इस बार यह आशंका होने लगी है कि कहीं नोटबंदी के कारण नए साल का जश्न मनाने आने वाले पर्यटकों की संख्या में गिरावट न हो जाए। यह आशंका इसलिए भी बढ़ रही है क्योंकि अब तक किसी भी होटल स्वामी के पास एडवांस बुकिंग नहीं आई है, जबकि पिछले साल तक 10 दिसंबर तक एडवांस बुकिंग आने लगती थी और 20 दिसंबर के बाद बुकिंग बंद भी हो जाती थी। इस बार एक-दो पर्यटक दलों ने जो बुकिंग कराई थी, उसे भी कैंसिल करा लिया है।
विज्ञापन


मुनस्यारी में हर साल थर्टी फर्स्ट का जश्न मनाने और नए वर्ष का स्वागत करने के लिए भारी संख्या में पर्यटक जुटते थे। नोटबंदी के कारण इस बार बड़ा असर दिख रहा है। होटल व्यवसायी मायूस हैं। उनका कहना है कि यदि 20 दिसंबर तक बुकिंग नहीं आती तो फिर संभावना पूरी तरह समाप्त हो जाएगी। कॉस्मास टूर एंड एक्सपीडिशन के स्वामी सुरेंद्र पंवार ने बताया कि पिछले साल तक 10 दिसंबर तक बुकिंग पूरी हो जाती थी। उन्होंने जानकारी दी कि दिल्ली के एक दल ने थर्टी फर्स्ट के लिए बुकिंग कराई थी, लेकिन अब कैंसिल कर दी है। इसकी वजह पैसे का इंतजाम नहीं होना बताया गया है। उन्होंने कहा कि यदि यही स्थिति रही तो इस बार नए साल के स्वागत के लिए मुनस्यारी में पर्यटकों की आवाजाही शून्य हो जाएगी।

बता दें कि दिवाली के ठीक पहले पर्यटक मुनस्यारी से चले जाते हैं। बंगाली सीजन दिवाली से पहले समाप्त हो जाता है। बंगाली सीजन में तो पर्यटकों की भरमार रही, लेकिन आठ नवंबर की रात नोटबंदी का फैसला होते ही मुनस्यारी आने वाले पर्यटकों की राह रुक गई। वैसे मुनस्यारी में नवंबर और दिसंबर में भी काफी संख्या में पर्यटक आते रहते थे, लेकिन इस बार आठ नवंबर के बाद पर्यटकों की गतिविधियों में विराम सा लग गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें