फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: फुटबालर संजय रावल का हार्ट अटैक से निधन

Sat, 15 Jul 2023 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगर के फुटबालर और महिंद्रा एंड महिंद्रा टीम के कप्तान रहे संजय रावल (54) का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। उनके निधन से खेल प्रेमियों में शोक की लहर है।
विज्ञापन

शनिवार को संजय को अचानक घर पर दिल का दौरा पड़ा। उन्हें जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां पर उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। संजय ने लखनऊ स्पोर्ट्स कॉलेज से कक्षा 9 से कक्षा 12 वीं तक खेल की बारीकियां और शिक्षा ग्रहण की। रुहेलखंड विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की। उत्तर प्रदेश से सब जूनियर नेशनल जूनियर नेशनल और संतोष ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। वह महिंद्रा एंड महिंद्रा फुटबाल टीम के कई वर्षों तक टीम कैप्टन भी रहे।
वर्तमान में वह देव सिंह मैदान में महिला फुटबाल टीम को प्रशिक्षण दे रहे थे। उनके निधन पर जिला फुटबाल संघ अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, सचिव मनोज पुनेठा, उपाध्यक्ष प्रकाश भंडारी, शेखर कपूर, जितेंद्र माहरा, मदन माहरा, भूपेंद्र चौहान, देवेंद्र सिंह बिष्ट, भुवन जोशी, कविंद्र मल, नरेंद्र खत्री, पूर्व जिला क्रीड़ा अधिकारी विनोद वल्दिया, जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रताप सिंह बिष्ट, प्राचार्य महाविद्यालय पिथौरागढ़ पुष्कर सिंह बिष्ट आदि खेल प्रेमियों ने शोक जताया।
विज्ञापन


-
मैच स्थगित
पिथौरागढ़। वरिष्ठ फुटबालर संजय रावल के निधन पर देव सिंह मैदान में होने वाला मैच स्थगित कर दिया गया है। आयोजक सचिव किरन महर ने बताया कि नगरपालिका प्रथम चेयरमैन कप का लीग मैच अब रविवार को खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें