फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: चंचल शर्मा को मिली पिथौरागढ़ कोतवाली की जिम्मेदारी

Sat, 15 Jul 2023 10:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। एसपी लोकेश्वर सिंह ने निरीक्षक चंचल शर्मा को पिथौरागढ़ कोतवाली की जिम्मेदारी दी है। कोतवाली में पूर्व तैनात कोतवाल मोहन चंद्र पांडेय को डीसीआरबी और एएचटीयू का प्रभारी बनाया है। एसआई मदन सिंह बिष्ट को जाजरदेवल थाने से कोतवाली पिथौरागढ़ में स्थानांतरित किया गया है। धारचूला कोतवाली में तैनात अंबी राम को थानाध्यक्ष कनालीछीना और वरिष्ठ एसआई प्रकाश पांडे को जाजरदेवल थाने का प्रभारी बनाया गया है। कनालीछीना थाने से एसआई मेघा शर्मा को धारचूला भेजा गया और पुलिस लाइन में तैनात एसआई मीनाक्षी देव को ओगला चौकी प्रभारी बनाया गया है। संवाद
विज्ञापन

.................
सीनियर सिटीजन की बैठक आज

पिथौरागढ़। ऑल इंडिया सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी की बैठक रविवार सुबह 11 बजे टकाना रोड स्थित उत्सव बरातघर में होगी। बैठक में सीमांत सेवा फाउंडेशन के सदस्य भी मौजूद रहेंगे। सोसायटी के मीडिया प्रभारी डीएस भंडारी ने बताया कि बैठक में स्वास्थ्य संबंधी विषय पर चर्चा की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें