फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैंसर बी ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में जीता फुटबॉल मैच

विज्ञापन
लेलू खेल मैदान में गोल के लिए संघर्ष करते खिलाड़ी। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। स्वर्गीय तरुण सिंह मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता में चैंसर बी ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में जीत दर्ज कर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया है। इस मैच में चैंसर ने सन्न की टीम को हराया।
विज्ञापन

लेलू खेल मैदान में चैंसर बी और सन्न एफसी के बीच नॉकआउट मुकाबला खेला गया। पहले हाफ में दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया। पहला हाफ खत्म होने से कुछ समय पूर्व चैंसर ने गोल कर मैच में 1-0 की बढ़त बनाई। दूसरे हाफ में चैंसर ने शुरुआत में गोल कर 2-0 की बढ़त बना ली। सन्न ने मैच में वापस कर गोल अंतर 2-1 किया। इसके बाद चैंसर की टीम दबाव में नजर आई। चैंसर की मजबूत रक्षापंक्ति के आगे सन्न के सारे हमले नाकाम रहे। ग्राम प्रधान लेलू रविंद्र सिंह थरकोटी और टाइगर यूथ क्लब के अध्यक्ष सूरज सिंह अजगला ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें