चंपावत। जिला मुख्यालय के झाली माली खेल मैदान में आयोजित श्री घटोत्कच फुटबाल प्रतियोगिता की ट्राॅफी गोल माफिया क्लब ने जीती। फाइनल मुकाबले में गोल माफिया क्लब ने पाटन लोहाघाट को 2-1 से हराया।
इससे पूर्व मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश राय, गोविंद सिंह, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य रघुबर सिंह धामी आदि ने मैच का शुभारंभ किया। जिला पंचायत सदस्य सरिता बोहरा और राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक डॉ. बीसी जोशी ने दोनों टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। वहां पूर्व प्रधान जीत सिंह महर, गोपाल सिंह महर, केशर सिंह महर, बलवंत सिंह धामी, गिरीश जोशी, कमल पांडेय, शंकर दत्त पांडेय, हरगोविंद बोरा आदि रहे।
फुटबाल : किंग कोबरा क्लब बना विजेता
थल (पिथौरागढ़)। थल के डॉ. बीरेंद्र सिंह जंगपांगी मिनी स्टेडियम में शिवनगरी चैंपियंस फुटबाल ट्राॅफी का खिताब किंग कोबरा क्लब गोल ने जीत लिया। फाइनल में किंग कोबरा क्लब ने सत्याल गांव लायंस को 5-4 से हराया।
किंग कोबरा क्लब गोल की ओर से फॉरवर्ड खिलाड़ी करन खेतवाल ने पहला और चौथा, ऋतिक वालिया ने दूसरा और पांचवां, अजय बिष्ट ने तीसरा गोल किया। सत्याल गांव के फॉरवर्ड प्रियांशु बिष्ट ने दो और करन बिष्ट और अतुल आर्या ने 1-1 गोल किया। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर सुमित महर, सर्वश्रेष्ठ फुलबैक खिलाड़ी राहुल बोरा और सर्वश्रेष्ठ फॉरवर्ड खिलाड़ी का पुरस्कार अजय बिष्ट को दिया गया। ये तीनों किंग कोबरा गोल के खिलाड़ी हैं।
मैच में रेफरी की भूमिका पंकज रावत, लाइनमैन नीरज कुमार और संदीप मोहन ने निभाई। मैच का आंखों देखा हाल कृष्ण गोपाल पंत और राघव कुमार ने सुनाया। प्रायोजक जिला पंचायत सदस्य बंशीधर भट्ट, चंदन सत्याल, ऋतुराज सत्याल, सुनील सत्याल ने ट्रॉफी के साथ विजेता और उप विजेता टीम को तीस हजार और पंद्रह हजार रुपये का पुरस्कार दिया।
वहां मुख्य अतिथि डीडीहाट नगर पंचायत की अध्यक्ष कमला चुफाल, बेड़ीनाग की ब्लॉक प्रमुख विनीता बाफिला, जिला पंचायत सदस्य नंदन बाफिला, थानाध्यक्ष योगेश कुमार, राज्य आंदोलनकारी गजेंद्र सिंह गंगू, रवि डसीला और आयोजन समिति के अध्यक्ष अमित सत्याल, शौर्य वर्मा, हरीश मेहरा, गौरव दीप वर्मा मौजूद रहे।