फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जय मलयनाथ ने 7गोल से जीता फुटबॉल का उद्घाटन मैच

विज्ञापन
अस्कोट के खोलियागांव में फुटबॉल मैच खेलने को तैयार टीमों के खिलाड़ी। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
अस्कोट (पिथौरागढ़)। खोलिया गांव में फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुक्रवार को फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक डीडीहाट बिशन सिंह चुफाल ने किया। उन्होंने आयोजक मंडल को प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए सात हजार की सहयोग राशि दी। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों को हरसंभव मदद की जाएगी। उद्घाटन मैच जय मलयनाथ स्वामी डीडीहाट और मल्लिकार्जुन एफसी अस्कोट के बीच खेला गया। इसमें जय मलयनाथ की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए मल्लिकार्जुन की टीम को 7-0 गोल के अंतर से हराया। रेफरी बॉबी पाल, मोहित पाल रहे। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य विनीता पाल, प्रकाश पाल, मंडल उपाध्यक्ष अनूप लुंठी, सनी पाल, गौरव पाल, राहुल पाल, सुशील पाल, तनुज पाल, गोविंद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें