फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिवसीय कार्यशाला में महिलाओं को दी बैकिंग योजनाओं की जानकारी

विज्ञापन
सिंघाली गांव में महिलाओं को बैकिंग योजनाओं की जानकारी दी गई। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। उपासक और एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) की ओर से कनालीछीना विकासखंड के सिंघाली गांव में तीन दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें गर्खा आजीविका स्वायत्त सहकारिता समिति के सदस्यों और कर्मचारियों को बैंकिंग योजनाओं की जानकारी दी गई। सहकारिता समिति की अध्यक्ष तुलसी देवी ने दीप जलाकर कार्यशाला का शुभारंभ किया। उन्होंने सभी से प्रशिक्षण कार्यक्रम का लाभ उठाने को कहा। एसबीआई आरसेटी के निदेशक हरीश चंद्र पुनेठा ने महिलाओं को विभिन्न बैंकिंग जमा, ऋण योजनाओं की जानकारी दी। उपासक के वित्त समन्वयक महेश पांडेय ने भी विचार रखे। बसंती खड़ायत ने सभी प्रशिक्षणार्थियों का पंजीकरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें