फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबाल : भाटगांव की टीम ने जीता खिताब

Tue, 17 Oct 2023 12:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
गंगोलीहाट में चल रही फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में विजेता और उप विजेता टीम। संवाद
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। फुटबाल फेडरेशन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता का खिताब भाटगांव ने जीत लिया है। फाइनल में भाटगांव ने खाती जनरल स्टोर की टीम को पेनाल्टी शूटआउट में हराया। विजेता और उप विजेता टीम को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को जीआईसी मैदान में खेले गए फाइनल के पहले हाफ में खाती जनरल स्टोर की टीम के सहज ने एक गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। भाटगांव की टीम से किशन भाटिया ने एक गोल कर मैच को बराबरी पर ला दिया। दोनों टीम को पांच-पांच पेनाल्टी शूट मिले। इसमें भाटगांव ने चार गोल कर जीत हासिल की। मैन ऑफ द मैच भाटगांव की टीम के गोलकीपर सावन भंडारी रहे।
निर्णायक दीपक रावल, लाइनमैन रविंद्र जोशी और भूपेश महरा और स्कोरर नारायण सिंह बोरा रहे। आंखों देखा हाल शिक्षक त्रिभुवन बिष्ट, सुबोध जोशी, निखिल साह ने सुनाया। विजेता टीम को 25,000 रुपये और ट्रॉफी जबकि उपविजेता टीम को 10,000 रुपये व ट्राॅफी दी गई।
विज्ञापन

वहां मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष जयश्री पाठक, विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक मीना गंगोला, सभासद नीमा परगाई, आयोजक मंडल अध्यक्ष गजेंद्र रावल, थानाध्यक्ष मंगल सिंह, दिनेश धानिक, मुकेश रावल, राम सिंह बिष्ट, भगवती पंंत, फुटबाल फेडरेशन के अध्यक्ष गजेंद्र रावल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें